खबरेबिहारराज्य

ट्रक ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो के उड़े परखच्चे,दो महिला समेत चार की हुई दर्दनाक मौत

शिव चर्चा में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे कि इसी दरम्यान सड़क हादसे का शिकार हो गए।

सुपौल–जिला अंतर्गत त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज बाजार में एनएच 327 ई पर देर रात भीषण सड़क दुर्घटना घटी है।ट्रक और ऑटो की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। दोनो घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है।मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल है।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर निवासी 55 वर्षीय रामगोविंद पासवान, महेशुआ निवासी 35 वर्षीय ममता देवी, 50 वर्षीय बिजली देवी और ऑटो चालक 55 वर्षीय सियाराम शर्मा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायलों में महेशुआ निवासी 56 वर्षीय सुखनी देवी और 50 वर्षीय कृष्णदेव मंडल शामिल है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार सहित त्रिवेणीगंज पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। और आगे की कार्यवाही में जुट गए। मृतक के परिजनो ने बताया कि ऑटो सवार सभी लोग दिन में ही त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ और बेला से शिव चर्चा में शामिल होने तमकुल्हा गए थे और देर रात घर लौट रहे थे कि इसी दरम्यान सड़क हादसे का शिकार हो गए।एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार 4 लोगों की मौत हुई वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Back to top button