अंतरराष्ट्रीयखबरेदेशबिहारराज्यराष्ट्रीयविदेश

भारत नेपाल सीमा पर दो नाबालिक लड़कीयों के साथ तीन मानव तस्कर को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

मानव तस्करी रोकने के लिए एस एस बी के अधिकारी एवं जवान लगातार अभियान चला रहे है।आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाये जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा I

मधुबनी–भारत नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के पिपरौना में जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर चैक पोस्ट ड्यूटी के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 284/35  से 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ( BR-07-P-5155) से 03 मानव तस्कर को 02 नवालिक लड़कीयों के साथ गिरफ्तार किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चियों को देह व्यापार के उद्देश्य से भारत से नेपाल लेकर जा रहे थे। जिनको पिपरोन जटही चैक पोस्ट पर पूछताछ किया गया तो पूछ ताछ के दौरान उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर नेपाल भाग गया।जिससे संदेह और ज्यादा गहरा हो गया।तत्पश्चात समवाए कमांडर व एन जी ओ के द्वारा मौके पर पहुंचकर गहन पुछ ताछ किया गया तो ऊपर लिखित त्थय निकल कर सामने आए।पकड़े गए 03 अभियुक्तों(01 महिला व 02 पुरुष)तथा दोनो नबालिक लड़कियों के साथ फोन सिम जब्त कर, गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों की पहचान कुंज बिहारी झा  सपुत्र चिरंजीव झा,कसरौर,जिला-दरभंगा,रंजीत कुमार कसरौर,जिला-दरभंगा,एवं मुस्कान कुमारी, तीन खुटिता अब्ब्दा स्कूल,पक्की सराई,जेल चौक मुजफ्फरपुर के रूप में हुई।गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों को गहन पुछताछ के बाद नबालिक लड़कियों और जब्त वाहन को पुलिस स्टेशन हरलाखी के सुपुर्द कर दिया गया है।विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं  वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए एस एस बी के अधिकारी एवं जवान लगातार अभियान चला रहे  है।आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाये जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा I

Related Articles

Back to top button